Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने केसिनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो केसिनो से दस लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी,एसपी के निर्देशन में थानाधिकारी नयाशहर कविता पूनियां की टीम ने की है। पुलिस टीम ने सेटेलाईट हॉस्पीटल के पास दबिश देकर दस लोगों के पास से 39 हजार रूपए जब्त किए है।


पुलिस ने मशीन पर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा है। पहली कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संतोष कुमार, मनीष को गिरफ्तार कर 7 केसिनो मशीन, 19030 रूपए नकदी बरामद किए। वहीं दूसरी कार्रवाई में अफराज, घनश्याम, अजयपाल, राजपाल, नंदलाल, महबूब अली, मो. नियाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 20150 रूपए भी बरामद किए है।


