Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अत्यधिक शराब के सेवन से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के सुद एसोसिएट में 13 जनवरी की है। इस सम्बंध में जोशीवाड़ा हाल सुद एसोसिएट के रहने वाले चुन्नीलाल शर्मा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि राजु पुत्र त्रिवेदी जो कि अत्यधिक शराब का सेवन करता था। 11 जनवरी को बाड़े में काम करते समय वह बीमार हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





