सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के चर्चित सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग मामले में बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो दिनों पूर्व ही इस मामले में एक आरोपी और आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एक बार फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने फायरिंग करने के आरोप में संजय नायक और सुनील नायक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रेंज हेमंत शर्मा और एसपी कावेंद्र सिंह सागर के सुपरविजन में की गई। पुलिस ने इन दोनों नारनौल से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

बता दे कि बीकानेर के सादुलगंज क्षेत्र में व्यवसायी सुखदेव चायल के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। वारदात के समय दोनों बदमाशों ने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखे थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!