Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिलें में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की वारदातें सामने आ रही है। जिसकेे चलते आमजन भय में है। ऐसी ही एक और खबर सामने आयी है। सेंधमारी कर धर से ज्वैलरी, हजारों की नकदी और लेपटॉप चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में मकान नंबर ए-7 मुक्ताप्रसाद नगर निवासी आकाश भटनागर पुत्र अशोक कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 5-स-17 डुपलेक्स कॉलोनी में 17 दिसंबर को रात को ड़ेढ बजे से पांच बजे के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि 17 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों ने उसके घर से माल कार लिया। पुलिस को रिपोर्ट देते हुए परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से ताले तोड़कर लेपटॉप, ज्वैलरी व 25 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





