Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के मरूधर ग्रामीण बैंक के पास 14 मार्च की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में मृतक के ताऊ सतीश चंद शर्मा ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 14 मार्च को उसे रात 09 बजे सूचना मिली की उसके भतीजे हार्दिक शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने पर जब प्रार्थी हॉस्पीटल पहुंचा तो डॉक्टरों ने हार्दिक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





