Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो दिनों पूर्व पुलिस विभाग में तबादलें किए गए थे। इन तबादलों में बीकानेर आईजी के पद पर ओमप्रकाश द्धितीय को नियुक्त किया गया था। जिसके बाद बुधवार को आईजी ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद आईजी ने बड़ा बयान दिया और आरोपियों को लेकर बड़ी बात कहीं।


बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने कहा- आमतौर पर हम देखा करते हैं कि हम अच्छी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, मुल्जिम (आरोपी) पकड़ लिया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और खुश हो गए। थोड़े दिनों बाद पता चलता है कि जिसका चालान पेश किया, वो बरी हो जाता है। इससे समाज और परिवादी खुद को ठगा हुआ सा महसूस करता है।
अभी हाल ही में बीकानेर पुलिस ने जिस मुल्जिम को गिरफ्तार किया है, उसमें भी हमने स्पेशल पीपी को लाकर इसमें जांच के मुख्य पॉइंट को देखा है। ताकि आगे मुल्जिम किसी भी सूरत में बरी नहीं हो। महिला और पॉक्सो के मामलों में हमारा प्रयास रहता है कि उसको लगातार फॉलोअप करके फांसी की सजा दिलाएं। ऐसे प्रयास हमने पहले अजमेर और पाली में भी किए हैं।



