Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इंदिरा गांधी शहरी गारंटी योजना के तहत काम करने वाली महिला मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने के कारण आज विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। इस सम्बंध में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना लाई गयी थी। जिसमें महिलाएं काम करती और उनको समय-समय पर भुगतान भी किया जाता था लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। इन महिलाओं को समय पर भुगतान नहीं दिया जा रहा है।


मेघवाल ने कहा कि आज हमने जिला प्रशासन को इस सम्बंध में ज्ञापन सौंपा है और अगले सात दिनों में मजदूरी महिलाओं को मिल जाएं इस सम्बंध में बातचीत कहीं है लेकिन अगर सात दिनों में मजदूरी नहीं मिलती है तो शहर कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
निवर्तमान पार्षद प्रफुल हाटीला ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है। सुजानदेसर में प्लांट बना। इस प्लांट में इन मजदूरों ने खून पसीने से प्लांट को बनाने में सहयोग किया लेकिन अधिकारी केवल क्रेडिट लाने में जुटे है। हाटीला ने कहा कि समय रहते अगर भुगतान नहीं किया गया तो हम सड़कों पर सघंर्ष करेंगे। जानकारी के अनुसार सैकड़ों की संख्या में इस योजना से जुड़ी महिलाओं का भुगतान बाकी है।



