Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता द्वारा अपने ससुराल पक्ष पर दहेज पताडऩा का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में विवाहिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में ससुराल पक्ष के पति,ससुर, सास, मामा ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसका विवाह 4 फरवरी, 2023 में आरोपी के साथ हुआ। विवाह के दूसरे दिन से ही आरोपी उसे कम दहेज देकर समाज में नाक कटवा देने की उलाहना देने लगे।


10 तोले सोने के गहने और एक नई कार लेकर आने के लिए वे उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते। पति दूसरा विवाह करने व फैशनेबल लड़की लाने की बात कहता और उसे 11 माह पूर्व घर से निकाल दिया। आरोपी उस पर तलाक देने के लिए दबाव बनाने लगे। 30 नवंबर, 2025 को आरोपी उसके घर आए। उसे अपमानित करते हुए तलाक लेने और विकास का दूसरा विवाह करने की बात कही। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



