Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के गिधंड चौक में 28 अक्टूबर की सुबह 11 बजे के आसपास की है। जहां पर एक कचरा पात्र में 24 घंटे का बच्चा मिला है।


जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग और पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे भर्ती कर लिया है। फिलहाल बच्चा एकदम स्वस्थ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






