पडोसी निकला हैवान, नाबालिग को ले गया सैकड़ों किलोमीटर दूर और किया दुष्कर्म-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पडोसी द्वारा नाबालिग को भगा ले जाने और जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 20 दिसंबर की है। इस सम्बंध में नााबलिग पीडि़ता के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को जान पहचान के चलते फोन कर घर पर बुलाया।

 

जहां से आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर पहले बीकानेर ले गया। जहां से बस से जोधपुर ले गया। फिर आरोपी जोधपुर से पाली के गांवों में ले गया। जहां पर अपने परिचित के मकान में उसकी नाबालिग बेटी को रोका और करीब पांच दिनों तक जबरन दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग ने आरोपी से छुपते-छिपाते जैसे-तैसे परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और नाबालिग को लाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!