Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लोहे की रॉड से मुंह पर वार करने और पैसे छीन ले जाने का मामला सामने आया है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के नाल बड़ी में 3 मार्च की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में वार्ड नंबर 2 नाल बड़ी के रहने वाले विक्रम पुत्र मांगीलाल ने घनश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके मुंह पर दो-तीन वार किए। जिससे उसके चोटें आयी है साथ ही आरोपी उसके पास से 1300 रूपए छीनकर ले गया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





