गंगाशहर: विदेश भेजने के नाम पर की ठगी-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में भीनासर नोखा रोड़ पर रहने वाले श्याम सिगाडिय़ा ने राजेश कुमार गोरा,नितीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 10 जून 2024 को नोखा रोड़ भीनासर की बताई जा रही है। परिवादी ने बताया कि आरोपी उसकी जान पहचान है। जिसके चलते प्रार्थी उनके कहीं बातों में आ गया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने षडय़ंत्र के तहत उसके साथ धोखाधड़ी की और विदेश भेजने के नाम पर पैसे हड़प लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!