Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोने,चांदी के आभूषण और लाखें की नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में सुजानदेसर के पास रहने वाली रेवंती देवी ने सरोज टॉक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 जुलाई 2024 से 27 मई 2025 के बीच चांदमल जी बाग के पास की है।


न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रार्थिया ने बताया कि सरोज ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हु उसकी पुत्रवधू का स्त्रीधन में से गहनों का गबन कर लिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाया है कि सरोज ने उसके दामाद के भी 5 लाख 60 हजार रूपए व घर का सामान ले गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






