Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पांच वर्षीय बच्चे के साथ स्कूल में शराब के नशे में मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मलसीसर निवासी लक्ष्मीकांत शर्मा ने शिवम नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना लिखमीदेसर में 31 जनवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आरोपी ने कक्षा तीन में पढऩे वाले 5 वर्षीय बालक के साथ शराब के नशे में मारपीट की। परिवादी ने बताया कि जब शिवम के साथ बातचीत की तो उसने प्राचार्य व स्कूल स्टॉफ के साथ भी बदतमीजी की और बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




