Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। उधार दिए हुए पैसे वापिस देने के बाद भी गहने वापिस नहीं देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में सोनगिरी कुंआ क्षेत्र निवासी संजय कुमार सोनी ने पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में रहने वाले शिव मोदी पुत्र मेघराम मोदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 8 मई 2022 को आरोपी करीब ढ़ाई लाख रूपए लेकर उसके दुकान आया।


जहां पर प्रार्थी ने अपने दुकान पर ही घनश्याम सोनी के समक्ष अपने जेवरात जिनमें कीमती सोने के जेवरात थे जो कि आरोपी को दिए। प्रार्थी ने इसके बदले जरूरत के समय रूपए उधार दिए। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उसने आरोपी के पैसे वापिस ब्याज सहित दे दिया लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसे सोना वापिस नहीं दिया और मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



