दुर्गा सप्तशती पाठ का हुआ समापन, 501 दीपों से सजेगा नागणेचीजी मंदिर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में ऐतिहासिक और रियासत काल में बने नागणेचीजी मंदिर में चल रहे दुर्गा सप्तशती पाठ का समापन हो गया है। समापन पर यज्ञ के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने यज्ञ में आहुति देकर माता से देश में सुख-समृद्धि की कामना की। पुजारी हरि प्रसाद सेवग ने बताया कि माता जी के नौ दिवसीय पाठ के उपरांत विभिन्न सामग्री से माता जी का विधिवत अर्चन किया गया। नववर्ष के उपलक्ष्य में 1 जनवरी 2026 को शाम 6:10 बजे 501 दीपों से भव्य महाआरती का आयोजन होगा। वहीं 2 जनवरी 2026 को शाम 6:30 बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से नववर्ष का स्वागत करते हुए देश में शांति और खुशहाली की कामना की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!