Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूल में बैठकर शराब पार्टी करने और स्कूल में तोडफ़ोड़ करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पुंदलसर में 3 फरवरी की रात की है। इस सम्बंध में स्कूल के प्राधानाचार्य मंजु महरिया ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आधी रात को अज्ञात व्यक्तियों ने प्रवेश कर शराब का सेवन किया। जिसके बाद स्कूल में लगे पंखों में तोडफ़ोड़ की जिससे स्कूल को नुकसान हुआ है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





