नयाशहर थाने में एक दिन की थानाधिकारी बनी दिव्या, जाने वजह-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। जिसे देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के चलते बीकानेर में भी स्कूलों में अनेकानेक आयोजन किए गए। इसी कड़ी में राजकीय सीनियर सेेकेंडरी स्कूल की बालिकाएं भ्रमण करने आज नयाशहर थाने पहुंची। जहां पर बालिकाओं ने थाने में पुलिस के कार्य को देखा और समझा। इस दौरान सीओ सिटी अनुज डाल, थानाधिकारी कविता पूनियां मौजूद रहीं।

पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को उनके अधिकार, कर्तव्यों को समझाया। नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनियां ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर नवाचार करते हुए दिव्या नाम की स्कूल की बालिका को एक दिन के लिए थानाधिकारी बनाया और थानाधिकारी की सीट पर बिठाकर हौसला अफजाई की। इस दौरान सीओ सिटी अनुज डाल ने बालिकाओं को कानून की जानकारी दी और पुलिस के कार्य करने के तरीके को लेकर भी चर्चा की। वहीं थाानाधिकारी पूनियां ने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच को लेकर जानकारी दी साथ ही सोशल मीडिया के कम से कम उपयोग और सावधानी रखने की सलाह दी। इस दौरान बालिकाओं ने जोश, उत्साह के साथ भ्रमण किया और बारीकी से पुलिस के कार्य को समझा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!