देर रात को हाईवे पर मौत का तांडव, एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए 8 को रौंदा-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को एक्सप्रेस वे पर मौत का तांडव दिखा। एक ऑटो को बचाने पहुंचे लोगों को ट्रेलर ने रौंद दिया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही चीख पुकार और खून ही खून दिखाई दिया। घटना बीती रात को नापासर क्षेत्र के नौरगंदेसर-देशनोक मार्ग पर करीब सात किलोमीटर दूर की है। जहां पर एक ऑटो पलट गया। जिसे बचाने पिकअप के सवार लोग आए लेकिन किसी पता था कि मदद उनकी मौत लेेकर आयी है। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो,पिकअप को एक के बाद कर टक्कर मार दी और 8 लोगों को रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 4 घायल हो गए।

 

सभी लोग ऑटो को खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे। तभी स्पीड में आए ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए इन लोगों को रौंद दिया।
चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार हो गया।
इनकी हुई मौत
हादसे में राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट निवासी लूणासर (चूरू), सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा निवासी बादडिया (चूरू), सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी रासीसर (बीकानेर) और राजेश पुत्र पूरणमल जांगिड़ निवासी झीनी (झुंझुनूं) की मौत हो गई।

 

महिला समेत चार घायल
घायल जोधपुर के सालावास निवासी इंद्र सिंह, चूरू के राजलवाड़ा निवासी ताराचंद, बादडिया निवासी परमेश्वर और पूजा पत्नी राजेश जांगिड़ को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
एक घायल ने बताया कि मैं गांधीनगर की तरफ से आ रहा था। हाईवे पर ऑटो पलटा हुआ था। ऑटो वाले ने लाइट दी तो मैं रुक गया। हम ऑटो को उठाने का प्रयास कर रहे थे, तभी स्पीड में आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
इंद्र सिंह ने बताया कि वहां दो से तीन गाडिय़ां और खड़ी थीं, जो चपेट में आ गईं। मैं उछलकर डिवाइडर के तरफ गिरा, जिससे बच गया, नहीं तो ट्रेलर मेरे ऊपर आ जाता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!