कार और पिकअप की भिड़ंत, कार में लगी आग, आधा दर्जन चोटिल, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हाईवे पर कार और पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के कितासर से थोड़ा रतनगढ़ के तरफ की है।

 

जहां पर आमने-सामने से कार और पिकअप की भिड़ंत में छह लोग चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल ले जाया गया हे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कार में आग लग गयी। गनीमत रही कि आग लगने से पूर्व ही कार में सवार लोगों को नीचे उतार लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!