
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज मंगलवार को घना कोहरा दिखाई दिया। जिसके चलते आमजन की दिनचर्या आमदिनों के मुकाबलें के सुस्त नजर आयी। घने कोहरे के चलते कई क्षेत्रों से हादसों की खबरें सामने आयी है। बज्जू क्षेत्र में बीठनोक-गडिय़ाला मार्ग पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब बीकानेर जा रही बस और बीठनोक की ओर से आ रही पिकअप आमने-सामने भिड़ गईं।



टक्कर में पिकअप बस के नीचे फंस गई और चालक करीब एक घंटे तक अंदर ही फंसा रहा। बाद में जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इसी दौरान बीठनोक की तरफ से आ रही कीटनाशक से भरी पिकअप से उसकी टक्कर हो गई। घना कोहरा होने के कारण दोनों वाहन चालक एक-दूसरे को समय पर नहीं देख सके।
टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह बस के नीचे चला गया। पिकअप चालक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया और बाहर निकलने की स्थिति में नहीं था। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया है।



