Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाई व बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में बिग्गाबास निवासी देवीलाल पुत्र दुर्गाराम ने जितेन्द्र, बीरबलराम, गोपीचंद, सावित्री देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


घटना बिग्गाबास रामसरा में 3 दिसंबर की शाम को करीब 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई व बेटे के साथ गाली गलौच किया। जब दोनो ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दोनो के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



