राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बॉक्सिंग टीम हुई रवाना-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 69वीं राष्ट्रीय 14 वर्षीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता मध्यप्रदेश में आयोजित होगी। जिसको लेकर राजस्थान की टीम रवान हो गयी है। इस सम्बंध में राजस्थान दल के चीफ डे मिशन काना राम कटारिया ने बताया की 69वीं राष्ट्रीय 14 वर्षीय बॉक्सिंग विद्यालयी प्रतियोगिता गुना, मध्यप्रदेश में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में राजस्थान टीम भाग लेने के लिए पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संत सुधा सागर पब्लिक स्कूल नारेली अजमेर में किया गया।

 

प्रशिक्षक पर्वत सिंह एवं टीम मैनेजर भुर सिंह सहायक कोच किशन लाल ओर बॉक्सिंग खिलाड़ी गौरव सिंह शेखावत, यश कुमार, अंश रावत, लवदीप, छत्रपाल सिंह, अनिराज चौधरी, गौरव मांकड़, कुशाल सिंह ,वंश सुरा, विष्णु सिंह चौहान, जयवर्धन सिंह बिदावत यह सभी बॉक्सर राष्ट्रीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता भाग लेंगे। राजस्थान दल के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!