नए साल में बीकानेर के छोटे उद्योगों को मिलेगा बूस्टर, छोटे व्यापार बनेंगे ब्राण्ड, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News अनूठा होगा एक्सपो, 95 प्रतिशत स्टॉल बुक अब भी दस दिन शेष

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में ऐतिहासिक बीकानेर ट्रेड एक्सपो 8 जनवरी 2026 से शुरू होगा। जिसको लेकर आज बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के कार्यालय में प्रेस वार्ता की गयी। जिसमें व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, संजय सांड़ ने अपनी टीम के साथ एक्सपो को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये एक्सपो बीकानेर के छोटे,कुटीर उद्योागें के लिए नई आशाओं की किरण है और इस एक्सपो में बीकानेर के छोटे और कुटीर उद्योगों को बड़ा बूस्टर मिलेगा।

 

राठी ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस एक्सपो में व्यापार करना नहीं बल्कि हमारे छोटे व्यापारा भाईयों,कुटीर उद्योगों को ब्रांड बनाना है। राठी ने कहा कि हमारे व्यापारी भाईयों को लोग अपने ब्रांड से जाने हमारा यहीं उद्देश्य है। इस एक्सपो में हमें कुछ नहीं चाहिए और ना ही व्यापार उद्योग मंडल का कोई स्वार्थ है बल्कि हम केवल एक कड़ी है। राठी ने कहा कि इतना बड़ा एक्सपो बीकानेर में पहली बार हो रहा है। जिसमें राजस्थानभर से व्यापारी तो आएंगे ही साथ ही अन्य प्रदेशों से भी लोग आएंगे ऐसे में हमारे शहर के उद्योगों को बंड़ी पहचान मिलेगी। राठी ने कहा कि नया साल हमारे व्यापारियो के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है ।

व्यापार उद्योग मंडल के संजय सांड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 से 11 जनवरी तक यह एक्सपो होगा। जिसका शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे। इसके साथ कई अन्य मंत्रीगण और प्रबुद्धजन शामिल होंगे। सांड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा यह पहला एक्सपो है ऐसे में हमने महिलाओं को प्राथमिकता से स्टॉल दी है।

चार दिनों तक होने वाले इस एक्सपो में चार दिनों सेमीनार होंगे। इसके लिए अब तक 95 प्रतिशत स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है और 31 दिसंबर तक बुकिंग करवाई जा सकती है। बच्चों के लिए भी ऐसे-ऐसे गेमिंग जोन बनाए जा रहे है जो कि बीकानेर में संभवत: पहली बार देखने को मिलेंगे। सांड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक्सपो हमारे कई महीनों की मेहनत का नतीजा है । बीकानेर के सभी व्यापारियों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भरोसा दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!