बीकानेर की दर्शाना ने किया कमाल, 10 मीटर एयर पिस्तौल में शानदार प्रदर्शन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की होनहारी प्रतिभा दर्शाना सुथार ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली के तुगलकबाद स्थित डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज मे आयोजित 68वी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप मे शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शाना ने 10 मीटर एयर पिस्तौल में निशाना लगाया। विनायक शूटिंग एकेडमी बीकानेर की निशानेबाज दर्शाना सुथार ने 10 मीटर एयर पिस्तौल मे उत्कर्ष प्रदर्शन कर इंडिया टीम तरिअल्स के लिए क्वालीफाई किया। क्वालीफाई करने पर उसके पिता बजरंग, महेश सुथार, ओम प्रकाश सुथार, पंकज सुथार, पंकज व्यास, नारायण सुथार, रामदेव सुथार कोच वीरेंद्र चौधरी, प्यारेलाल आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!