बीकानेरी गर्ल और उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News फास्ट फूड के ठेले पर हुआ था विवाद
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया की इन्फ्ल्यूसर और उसके साथियों पर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। इसको लेकर सदर पुलिस थाने में महिला रेखा मुखेजा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बीती रात को होटल ढ़ोला मारू के आगे की है। प्रार्थिया ने बताया कि वह ढ़ोला मारू होटल के सामने फास्ट फूड का गाड़ा लगाती है।

 

बीती रात को भी वह अपने बेटे के साथ गाड़े पर थी। इस दौरान रात को शैलेन्द्र नाम का युवक उसके ठेले पर आया था। उसकी उसके बेटे अभिनव से कहासुनी हुई। जिसके बाद शैलेन्द्र ने मोनिका राजपुरोहित उर्फ बीकानेरी गर्ल, बीकानेरी क्वीन सहित दो अन्य लड़के मौके पर आ गए। आरोप है कि मोनिका और उसके साथियों ने रेखा व उसके पुत्र अभिनव के साथ मारपीट की।

 

रेखा को थप्पड़ मारे। अभिनव के सिर पर लाठी से चार बार किए। कांधे पर भी लाठी से मारा। रेखा के बाल खींचे। जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान अभिनव बेहोश हो गया। तब आरोपी मौके से भाग गए। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच हैड कांस्टेबल अंजु कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!