राज्य स्तरीय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में बीकानेर का जलवा,19 पदक जीतकर रचा इतिहास- Bikaner News 

Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तोपदड़ा (अजमेर) में 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 69वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग की मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें बीकानेर के खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत, जोश और उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने न केवल व्यक्तिगत स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि टीम स्तर पर भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। बीकानेर की टीम ने 17 वर्ष छात्रा वर्ग में पूरे राजस्थान में द्वितीय स्थान,17 वर्ष छात्र वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह उपलब्धि बीकानेर जिले के मुक्केबाज़ी खेल में बढ़ते स्तर और खिलाडिय़ों की निरंतर मेहनत को दर्शाती है।

कुल पदक विवरण- 5 स्वर्ण पदक,7 रजत पदक, 7 कांस्य पदक
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी-मानवेन्द्र सिंह,भविष्य,हरीश मूंड,अनिता, गर्विता
रजत पदक विजेता खिलाड़ी-गौरव पुरोहित,भविष्य,नीलम अधिकारी,तृप्ति हर्ष
,कृति व्यास,बेनेश,माही आचार्य
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी-तेजस यादव,सहजवीर सिंह,नैनसी कंवर,प्रतिज्ञा शर्मा,सिद्धि सुथार,गुरसिमरत कौर,आईना गोस्वामी थे।

 

टीम की इस शानदार सफलता में मालती चौधरी, जीतराम धत्तरवाल, भागीरथ गोयल, हेमन्त कुमार एवं जोगेन्द्र सिंह का भी योगदान रहा, जिन्होंने आयोजन, प्रबंधन और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीकानेर के खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों और खेल जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है। मुक्केबाज़ी में यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल खिलाडिय़ों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि कोचिंग, परिश्रम, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का भी प्रमाण है। उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा, विजेन्द्र रंगा, दानवीर सिंह भाटी एवं स्थानीय खेल संगठनों ने सभी खिलाडिय़ों, कोच तथा सहयोगी सदस्यों को बधाई दी है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!