Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम बीकानेर में पंच गौरव योजना (एक जिला-एक खेल) के अंतर्गत संचालित तीरंदाजी रेंज के खिलाडिय़ों ने 69वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक जीतकर बीकानेर जिले को गौरवान्वित किया है।



खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने बताया कि प्रशिक्षक रामनिवास चौधरी के कुशल निर्देशन में तीरंदाजी रेंज के खिलाड़ी आर्यन पारिक ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक तथा कुमकुम ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ी राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रशिक्षक एवं खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



