12वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी अपडेट, पुलिस ने गुजरात से एक को किया डिटेन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 12वी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गुजरात से डिटेन किया है। यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन पर नापासर पुलिस ने थानाधिकारी सुषमा कुमारी की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए मुकदमा दर्ज होने के बाद टीमों का गठन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए।

 

पुलिस टीमों ने लोकेशन, सीसीटीवी सहित अन्य सूचनाएं जुटाते हुए एक आरोपी की लोकेशन को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर गुजरात से एक आरोपी को डिटेन किया है। जिसे बीकानेर लाया जा रहा है। नापासर थानाधिकारी सुषमा कुमारी ने बताया कि एक को डिटेन किया गया है और बीकानेर लाया जा रहा है। जल्द ही एक अन्य को और पकड़ लिया जाएगा। सुषमा कुमारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस टीमों ने आरोपियों को चिन्हित किया और अब को डिटेन किया गया है।

 

बता दे कि 12वीं की छात्रा के परिजनों ने रिपोर्ट देते हुए दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। परिवादी ने बताया कि आरोपी पीडि़ता को कार में डालकर ले गए और काफी देर तक इधर उधर घुमाया और बारी-बारी दुष्कर्म किया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!