Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भारत में खेलने पर आपति जताने वाले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने करारा तमाचा जड़ दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू बदलने की मांग को खारिज कर दी है। आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, नहीं तो उसे अपने अंक गंवाने पड़ेंगे।


बीसीबी ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था और आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की अपील की थी।
रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और कुछ अन्य अधिकारी मुंबई में मौजूद थे। उन्होंने पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों से चर्चा की और उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बातचीत की।
आईसीसी ने साफतौर पर कहा कि वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और बांग्लादेश को भारत में ही वर्ल्ड कप के मैच खेलने होंगे, नहीं तो उसे अंक गंवाने होंगे।



