हाईवे पर नाराज किसानों ने किया हंगामा, हाईवे को किया जाम, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यूरिया खाद के टोकनर वितरण के दौरान किसानों का आज गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद कुछ लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

 

दरअसल लूणकरणसर के कार्यालय प्रशासक मंडी विकास समिति परिसर में बुधवार को यूरिया खाद के लिए टोकन का वितरण किया जा रहा था। वितरण के दौरान जब मांग से यूरिया कम मिलने की सूचना मिली तो किसान आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते हंगामा हो गया और कुछ लोगों ने हाईवे पर बवाल कर दिया। कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधि हो गया।

 

जानकारी के अनुसार टोकन वितरण शुरू होने पर किसानों को प्रति टोकन पांच थैलों के बजाय केवल दो थैले दिए जाने की जानकारी मिली। इस पर किसानों ने आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से समझाइश कर जाम खुलवाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!