सुरसागर के पास बुजुर्ग को रोका और की मारपीट, छीन ले गए हजारों की नकदी और सोने की चैन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रात के अंधेरे में बुजुर्ग के साथ छीनाझपटी करने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थााना क्षेत्र के सुरसागर के पास 2 दिसंबर की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राथी रमेश चन्द्र माली ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि रात करीब 8 बजे वह सुरसागर के पास अपने कार्य से जा रहा था।

 

उसी दौरान वहां मौजूद अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ छीना झपटी की। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट की। जब उसने बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे सोने की चैन, अंगूठी, 10,000 रुपए नगद व महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!