विदेश से घर के लिए पैसे देने आए परिचित ने महिला के साथ की अभद्रता और छेड़छाड़-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विदेश में रहने वाले पति द्वारा भेज गए पैसे देने आए दोस्त द्वारा महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में विवाहिता ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका पति विदेश में काम करता है। परिवादिया ने बताया कि उसके पति ने ठेकेदार के हाथों पैसे भिजवाएं थे। पैसे लेकर जब ठेकेदार घर पर आया तो ठेकेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

 

प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ठेकेेदार ने अश्लीलता करते हुए फब्तिया कसी। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसका फोटो-वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। जब प्रार्थिया ने सारी बात अपने पति को बताई तो पति ने ठेकेदार को शिकायत की तब ठेकेदार ने विदेश में चोरी के मामले में फसाने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!