मिस्टर बीकानेर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अल्ताफ बने विजेता, बेस्ट पोजर बने रंगा-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला बॉडी बिल्डिंग संगम बीकानेर एवं वाई.एन.पी. फिटनेस एंड जिम के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय किराडू बगेची में आयोजित मिस्टर बीकानेर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। संगम के सचिव एडवोकेट कपिल नारायण पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि मिस्टर बीकानेर का खिताब मोहम्मद अल्ताफ ने अपने नाम किया, जबकि इंप्रूव्ड बॉडी बिल्डर का खिताब नदीम को प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट पोजऱ का खिताब उम्मेद रंगा ने जीता।

 

महिला वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में मिस बीकानेर का खिताब कंचन स्वामी ने प्राप्त किया। प्रथम रनर-अप रितिका मोदी एवं द्वितीय रनर-अप हेमलता पांडे रहीं।वहीं साकिब खान द्वारा किये गये बॉडी शो ने दर्शकों को बहुत आकर्षित किया।
संगम के कोषाध्यक्ष हरजोत सिंह ने बताया कि खिताब जीतने वाले सभी खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, मेडल के साथ नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ बॉडी बिल्डर सत्यनारायण व्यास, शिव शर्मा, बलजिंदर सिंह एवं हरजोत सिंह ने निभाई।

 

कार्यक्रम के दौरान संगम के अध्यक्ष दुर्गाशंकर व्यास एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरजू नारायण पुरोहित ने आयोजन में पधारे अतिथियों — बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया, कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल, मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेंद्र सीला, यातायात थानाधिकारी नरेश निर्वाण, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पुरोहित, पूर्व बार अध्यक्ष कमल नारायण पुरोहित, डॉ. ओम नारायण, डॉ. सोम नारायण, कमल कल्ला, मनीष पुरोहित (नट्सा), विक्की चड्ढा, गणेश मोहन व्यास, नवलजी व्यास एवं आनंद जोशी का स्वागत व सम्मान किया।
आयोजन की समाप्ति पर एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों एवं कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!