कॉलोनी के प्लॉट में कब्जे का आरोप, मारने की दी धमकी-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जबरन जमीन पर कब्जा करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में सुजानगढ़ रोड़ नोखा निवासी मनीराम पुत्र धूकलराम विश्नोई ने रामसिंह, भरतङ्क्षसह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना छोटूनाथ नगर नोखा में 8 दिसंबर की सुबह 9 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया और जबरन कॉलोनी के खाली प्लॉट पर कब्जा करने के लिए पट्टिया लगा ली। प्रार्थी ने बताया कि आरेापियों ने उसे व चोकीदार को जान से मारने की धमकी दी और धमकाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!