प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल ने गौामाता की पूजा कर सीएम के लंबी उम्र की प्रार्थना-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा का जन्मदिवस है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम के जन्मदिवस पर उनकी लंबी उम्र की कामना के साथ अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सोशल मीडिया पर भी लगातार सीएम को बधाई दी जा रही है।

इसी कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई की अगुवाई में श्री कृष्ण गौशाला, पांचू (नोखा) में कार्यकर्ताओं के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना कर और गौमाता को गुड़ व खल-दलिया खिलाया ।

 

बिश्नोई ने कहा कि गौमाता की सेवा कर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। ईश्वर से कामना है कि मुख्यमंत्री सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति व जनकल्याण के पथ पर अग्रसर होता रहे। इस दौरान गौसेवी रामकिशन राठी, मंडल अध्यक्ष मस्तानाराम पूनिया, ओमप्रकाश सुथार, रामदयाल मेघवाल, सरपंच रूपाराम सियाग, जेठमल डागा, अर्जुन महाराज, मोहन सियाग, छगन सुथार, मूलाराम मेघवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!