दवा लेने आई महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st  न्यूज,बीकानेर। महिला का अपहरण का सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है । विवाहिता ने दो युवकों पर नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण करने, बंधक बनाने, सामूहिक दुष्कर्म, गहने लूटने व धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए लगाते हुए फलोदी जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश से 18 जनवरी को एक जीरो नंबरी मामला दर्ज हुआ हैं।

 

पीडि़ता विवाहिता ने इस संबंध में फलोदी जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीडि़ता ने बताया कि वह इलाज व आंखों की जांच के लिए अपने गांव बूंगड़ी गांव से नोखा गई थी। इसी दौरान नोखा में उसकी पहचान हरीश मेघवाल जो नोखा तहसील का मेघासरिया गांव निवासी है से हुई, जो उससे मिला और बाजार आने को कहा। इसके बाद पीडि़त को वह उसे होटल में ले गया, जहां उसको ठंडा पिलाया गया। जिसमें नशीला पदार्थ मिला होने के कारण कुछ देर बाद सिर भारी होने लगा। इस सम्बंध में नोखा थानाधिकारी ने बताया कि फलौदी के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज की गयी है। जिस पर जांच जारी है।

परिवादियां ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि वे दोनों उसे टैक्सी में बिठाकर बाबड़सर फांटा ले जाकर पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई, होश में न रहने की हालत में आरोपियों ने उसके पास मौजूद 11 हजार रुपए नकद, सोने की रखड़ी और एक तोला वजन का ओम का लॉकेट छीन लिया।

 

पीडि़त को दोनों व्यक्ति बीकानेर व डूंगरगढ़ घुमाते हुए दोबारा नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिसके कारण उसको होश नहीं रहा। बाद में उसको बीकानेर में एक कमरा किराये पर लेकर करीब 20 दिनों तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। इस दौरान लगातार नशीली गोलियां दी जाती रहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!