Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक का अपहरण कर ले जाने और मारपीट कर अचेत अवस्था में फेंक जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लिखमीसर उतरादा निवासी मुन्नीराम जाट ने ओमप्रकाश, लक्ष्मण व 6-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


घटना चौधरी होटल भारतमाला के नीचे नौरंगदेसर में 12 जनवरी की रात को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर आए और उसके छोटे भाई राजुराम को जबरदस्ती उठाकर कैंपर गाड़ी में डालकर ले गए। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की और उसके भाई के पैर के ऊपर से गाड़ी निकाल दी।
परिवादी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे के आसपास लहुलुहान हालात और अचेत अवस्था में होटल के आगे फेंककर चले गए। परिवादी ने बताया कि आरोपी उसके भाई के पास से 2 लाख 25 हजार रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



