Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली के पोल पर काम करते समय गिर जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के नवल बस्ती में 8 जनवरी की दोपहर को 3-4 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में रासीसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र धर्माराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा राजाराम विद्युत पोल पर काम कर रहा था।


इस दौरान जिस पोल पर काम कर रहा था वह पोल अचानक टूटकर गिर गया और उसका बेटा भी पोल के साथ जमीन पर गिर गया। पोल के साथ नीचे गिरने पर राजाराम के सिर पर गंभीर चोटें लगी और आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉ. ने उसे पीबीएम रैफर किया गया। पीबीएम में इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



