काम करते युवक को चढ़ा जहरीला पदार्थ और हो गयी मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 28 वर्षीय युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही श्रीडूंगरगढ़ में 17 जनवरी की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार तोलाराम पुत्र पुरखाराम जाट ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके रिश्तेदार हंसराज खेत में फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान खेत में स्प्रे करते समय जहरीले स्प्रे उसके चढ़ गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!