एसडीएम ऑफिस के पास पिकअप की टक्कर से युवक की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। पिकअप की टक्कर से साइड़ में खड़े व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में लूणकरणसर पुलिस थाने में माडिय़ा निवासी सांवरलाल पुत्र तेजाराम ने पिकअप गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 जनवरी की रात को 10:30 बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसका भाई चुन्नीलाल एसडीएम ऑफिस कार्यालय के सामने बाइक से उतरकर साइड़ में खड़ा था। इस दौरान पिकअप गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए साइड में खड़े उसके भाई चुन्नीलाल को टक्कर मार दी, जिससे उसके भाई गिर गया और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!