थाना स्तर का टॉप-10 में शामिल वांछित गिरफ्तार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस टीम ने थानाधिकारी कविता पूनियां के नेतृत्व में की है। पुलिस ने करीब एक साल से एक मामले में फरार चल रहे थाना स्तर के टॉप-10 में शामिल आरोपी रामकिशन को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ जारी है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर द्वारा शहर में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, सीओ सिअी अनुज डाल के सुपरविजन में की गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!