Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ी है। इस सम्बंध में पुलिस ने पीडि़त परिवार की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त परिवार की और से बताया गया है कि करीब दो साल पहले आरोपी ने उसकी ढ़ाणी में आकर उसके नहाने के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद जब नाबालिग ने शिकायत की तो आरोपी ने उसे वीडियो दिखाते हुए वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अनुसार 1 फरवरी को फिर से आरोपी उसे अकेली पाकर घर पर आया और जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसकेे माता-पिता आ गए तो आरोपी उन्हें मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी पक्ष लगातार उसके परिवार पर दबाव बना रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है।




