परिवार सहित बाहर गया हुआ व्यक्ति वापिस पहुंचा घर तो मिले टूटे हुए ताले, माल हो गया पार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसी काम से बाहर गए व्यक्ति के वापस लौटने पर घर में सेंधमारी कर चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में कांता खतुरिया कॉलोनी निवासी जयप्रकाश पालीवाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कांता खतुरिया कॉलोनी में 7 फरवरी से 8 फरवरी के बीच की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह प्रात 11 बजे परिवार सहित बीकानेर से बाहर काम से गया और अगले दिन जब वह वापस आया तो घर के गेट खुले हुए थे और अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दिया। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने, चांदी के आभूषण सहित सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!