Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कांटे की बाड़ से करंट लग जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के खेत रामरख रोही नौरंगदेसर में 3 दिसंबर की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई भंवरलाल पुत्र लूणाराम जाट ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसका भाई खेत संभालने के लिए गया। जहां पर कांटे की बाड़ के अंदर करंट का तार लगा हुआ था। जिससे उसके भाई को करंट लग गया और उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



