Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ते से जा रहे व्यक्ति को रोककर पकडऩे और घर में खींच कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में खारी निवासी ओमप्रकाश पुत्र मामराज ने राजपाल, भंवरलाल, मांगीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 जनवरी की शाम को 7 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह रास्ते से अपने परिचित के घर पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे रोका और पकड़कर घर में खींच लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जब उसके परिवार के लोग छुड़वाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



