माँ ने निर्दयता से बेटे और बेटी को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। माँ द्वारा अपने द्वारा जन्म दिए गए दो मासूमों का निर्दयता से मौत के घाट उतार देने की खबर सामने आयी है। खबर फेलने के साथ ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। घटना भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव की है। जहां पर माँ अपने ही बच्चों ही हत्यारन बन गयी।

 

घटना के दौरान महिला का पति घर पर नहीं था। बच्चों को मारने के बाद उसने पति को फोन कर कहा- मैंने बच्चों को मार दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से कैंसर से पीडि़त है। इसी कारण वह परेशान थी। हत्या के बाद महिला ने भी जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, राजू की पत्नी संजू देवी ने रविवार सुबह बेटी नेहा और बेटे भैरू की गला काटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसने पति को फोन कर घटना के बारे में जानकारी भी दी। उसने पति से कहा- मैंने दोनों बच्चों को मार दिया है। मैं खुद जहर खाकर मर रही हूं। मैं कैंसर से परेशान हो चुकी हूं। राजू ने तुरंत इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को दी।

राजू के कहने पर पड़ोसी उसके घर पहुंचे, लेकिन गेट बंद थे। उन्होंने संजू देवी को काफी आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कुछ लोग छत पर चढ़कर घर के अंदर उतरे। वहां संजू अपने दोनों बच्चों के पास बेसुध मिली। बच्चे खून से लथपथ थे। उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजू को सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। डॉक्टर्स के अनुसार उसने जहरीला पदार्थ खाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!