नशीले पदार्थो के मामले में सालों से फरार पांच हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नाल एसएचओ विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में पांच सालों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये के इनामी मुल्जिम को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने जालौर के रहने वाले शैतानाराम पुत्र भगवानाराम, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया है। नाल पुलिस ने आरोपी को खारा (जालौर) क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई में प्रशान्त कुमार, हेड कॉन्स्टेबल जगदीश एवं कॉन्स्टेबल पवन कुमार की गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!