खाटूश्याम जी से बीकानेर लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, पांच लोग थे सवार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नववर्ष मना कर बीकानेर लौट रही कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के घूमचक्कर की है। जहां पर अलसुबह को खाटूश्याम जी से दर्शन कर बीकानेर लौट रही कार अचानक डिवाइडर से टकरा गयी और पलट गयी। हादसे में कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी।

 

गाड़ी में सवार पांच युवकों में से दो युवक घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से कार से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार घायल 30 वर्षीय रामदेव मोदी व 32 वर्षीय शंकर सुथार है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!