Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सीएचसी निर्माण की खुदाई के दौरान कारतूसों का जखीरा मिलने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की है। जहां पर स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान खुदाई करते समय मजदूरों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खुदाई के दौरान एक कट्टे में कारतूसों का जखीरा मिला।


मजदूरों ने मौके पर खुदाई के दौरान जाकर देखा तो एक प्लास्टि कट्टे में कारतूस भरे हुए थे । मौके पर मौजूद सभी मजदूर काफी घबरा गए और पुलिस को सूचना की, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाकर जब खोलकर देखा गया तो भीतर बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस भरे हुए पाए गए। कारतूसों को अपने कब्जे में लेकर क्षेत्र को सुरक्षित किया। बताया जा रहा है कि ये सेल्फ लोडेड रिवॉल्वर के राउंड है जो कि काफी पुराने है और मिट्टी में दबे होने के कारण खराब भी हो गए। कारतूसों की संख्या करीब 1100 बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



